पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला,बोले पाक के खिलाफ आंदोलन…

pm modi karnatka
image source - google

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में श्रीसिद्धगंगा मठ पहुंचे जहाँ उन्होंने कहा की मै भाग्यशाली हूँ की मै इस पवित्र भूमि से वर्ष 2020 की शुरुआत कर रहा हूँ। मैं कामना करता हूं कि श्री सिद्धगंगा मठ की यह पवित्र ऊर्जा हमारे देश के लोगों के जीवन को समृद्ध करे। आगे पीएम ने कहा की भारत ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक में नई ऊर्जा और नए जोश के साथ प्रवेश किया है। आपको याद होगा कि पिछले दशक की शुरुआत के समय देश में किस तरह का माहौल था। लेकिन यह तीसरा दशक उम्मीदों और आकांक्षाओं की मजबूत नींव के साथ शुरू हुआ है।

पाक का गठन धर्म के आधार पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की पाकिस्तान का गठन धर्म के आधार पर किया गया था। पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों सताया जा रहा था। उत्पीड़ितों को शरणार्थी के रूप में भारत आने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद भी कांग्रेस और उसके साथी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलते है। इसके बजाय वे इन शरणार्थियों के खिलाफ रैलियां निकाल रहे हैं। बता दें कांग्रेस ,TMC ,SP ,BSP सहित कई पार्टियां CAA का विरोध कर रही है।

पीएम ने तुमकुरु में कहा जो लोग आज भारत की संसद के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, मैं कहना चाहता हूं कि आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की गतिविधियों को बेनकाब करने की जरूरत है। अगर आप आंदोलन करना चाहते हैं, तो पाकिस्तान की हरकतों के खिलाफ आवाज उठाइए।

About Author